सीकर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत गुरुवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने जिला स्तरीय समिति की उपस्थिति में ऑनलाइन लॉटरी निकालकर तीर्थ यात्रियों का चयन किया। यह प्रक्रिया वित्त वर्ष 2026-27 के लिए चरणबद्ध क्रियान्वयन के तहत संपन्न हुई।
लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर के चैम्बर में आयोजित की गई, जहां देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक महेन्द्र कुमार देवतवाल ने चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद जिला कलेक्टर ने ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी कराई।
हवाई और रेल यात्रा के लिए इतने यात्रियों का चयन
जिला कलेक्टर ने बताया कि योजना के तहत सीकर जिले से 293 वरिष्ठ नागरिकों का चयन हवाई यात्रा के लिए तथा 2392 वरिष्ठ नागरिकों का चयन रेल यात्रा के लिए किया गया है। इस प्रकार कुल 2685 यात्रियों को तीर्थ यात्रा के लिए चुना गया है।
इसके अलावा हवाई यात्रा के लिए 293 तथा रेल यात्रा के लिए 2392 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में भी शामिल किया गया है।
जिला स्तरीय समिति रही मौजूद
ऑनलाइन लॉटरी के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, एसीपी सीमा राठौड़, सीएमएचओ डॉ. अशोक चौधरी, सहायक पर्यटन अधिकारी आनंद भारद्वाज, पंचायत शाखा प्रभारी रिछपाल बाजिया सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।






