सीकर, विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत रविवार को लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खूड़ी बड़ी में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने निरीक्षण किया।

उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

आवेदनों और लाभार्थियों की जानकारी ली

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कार्मिकों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, पात्र लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ और मौके पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से संवाद भी किया और उन्हें अभियान के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

पात्र मामलों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश

एडीएम अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति के आवेदन और प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण किया जाए तथा जहां संभव हो, मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को शिविर की व्यवस्थाओं और आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

पात्र लाभार्थी को मिला इंडेक्शन चूल्हा

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने योजना के तहत एक पात्र लाभार्थी को इंडेक्शन चूल्हा वितरित किया।

लाभार्थी को शिविर स्थल पर ही योजना का लाभ मिलने से सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को मौके पर लाभ देने की प्रक्रिया का उदाहरण सामने आया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों से आवेदन एवं प्रकरण प्राप्त किए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...