सीकर, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी भावेश धनवंत के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुव्यवस्थित शिक्षा और मतदान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरिकृष्ण के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेट किया गया।

घर-घर जाकर मतदाताओं को करें जागरूक

सीडीपीओ हरिकृष्ण ने आगामी निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी देने की अपील की। साथ ही प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

दिलाई जागरूक मतदाता की शपथ

इस अवसर पर स्वीप कॉर्डिनेटर सुरेश कुमार भास्कर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक मतदाता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से शपथ के अनुरूप घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और निकाय चुनाव में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...