सीकर में सोमवार को जिले के 14 नगरीय निकायों के 495 वार्डों में वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारित करने की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जिला परिषद सभागार में प्राधिकृत अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला आरक्षण तय किया गया।

स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार हुई लॉटरी प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराया।

495 वार्डों में किस वर्ग को कितना आरक्षण?

जिले के कुल 495 वार्डों में 70 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 47 वार्ड SC सामान्य और 23 वार्ड SC महिला के लिए हैं।

अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 9 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 ST सामान्य और एक ST महिला के लिए है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 99 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 67 OBC सामान्य और 32 OBC महिला के लिए हैं।

वहीं सामान्य वर्ग के 317 वार्ड हैं। इनमें 210 सामान्य और 107 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

सीकर नगर परिषद में 65 वार्डों का आरक्षण

नगर परिषद सीकर के 65 वार्डों में से 7 वार्ड SC के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें 5 SC सामान्य और 2 SC महिला हैं। ST के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है।

OBC के लिए 13 वार्ड तय किए गए हैं, जिनमें 9 सामान्य और 4 महिला वार्ड हैं। सामान्य वर्ग के 44 वार्डों में 29 सामान्य और 15 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

फतेहपुर में 55 और लक्ष्मणगढ़ में 45 वार्ड

नगर परिषद फतेहपुर शेखावाटी के 55 वार्डों में 5 SC, 11 OBC और 39 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय हुआ है। SC में 3 सामान्य और 2 महिला, जबकि OBC में 7 सामान्य और 4 महिला वार्ड हैं। सामान्य वर्ग में 26 सामान्य और 13 महिला वार्ड हैं। यहां ST के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया।

नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के 45 वार्डों में 7 SC, 9 OBC और 29 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण हुआ है। SC के 5 सामान्य और 2 महिला, OBC के 6 सामान्य और 3 महिला तथा सामान्य वर्ग के 19 सामान्य और 10 महिला वार्ड हैं।

नीमकाथाना में ST के दो वार्ड

नगर पालिका नीमकाथाना के 40 वार्डों में SC के 6, ST के 2, OBC के 8 और सामान्य वर्ग के 24 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

SC में 4 सामान्य और 2 महिला, ST में एक सामान्य और एक महिला, OBC में 5 सामान्य और 3 महिला तथा सामान्य वर्ग में 16 सामान्य और 8 महिला वार्ड हैं।

अन्य निकायों में भी आरक्षण तय

नगर पालिका पलसाना के 20 वार्डों में 4 SC, एक ST, 4 OBC और 11 सामान्य वार्ड हैं। रामगढ़ शेखावाटी के 35 वार्डों में 5 SC, 7 OBC और 23 सामान्य वार्ड तय हुए हैं।

श्रीमाधोपुर के 35 वार्डों में 6 SC, एक ST, 7 OBC और 21 सामान्य वार्ड हैं। खंडेला के 40 वार्डों में 5 SC, 8 OBC और 27 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है।

रींगस के 35 वार्डों में 4 SC, एक ST, 7 OBC और 23 सामान्य वार्ड हैं। लोसल के 35 वार्डों में 5 SC, 7 OBC और 23 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण हुआ है।

खाटूश्यामजी, दांता, अजीतगढ़ और धोद का आरक्षण

नगर पालिका खाटूश्यामजी के 20 वार्डों में 5 SC, एक ST, 4 OBC और 10 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय हुआ है।

दांता के 25 वार्डों में 4 SC, एक ST, 5 OBC और 15 सामान्य वार्ड हैं। अजीतगढ़ के 25 वार्डों में 3 SC, एक ST, 5 OBC और 16 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण हुआ है।

नगर पालिका धोद के 20 वार्डों में 4 SC, 4 OBC और 12 सामान्य वर्ग के वार्ड हैं। धोद में ST के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं किया गया।

लॉटरी के बाद चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में तेजी आने की संभावना है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने से विभिन्न वार्डों में संभावित प्रत्याशियों और दावेदारों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ होगी।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...