सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा।

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन

उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 को होगी। इसके तहत निर्वाचन बैठक सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार:

  • बैठक: सुबह 10 बजे
  • नामांकन पत्र प्रस्तुत करने का समय: सुबह 11 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की संवीक्षा: सुबह 11:30 बजे से
  • अभ्यर्थिता वापस लेने का समय: दोपहर 2 बजे तक
  • आवश्यक होने पर मतदान: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद

मतदान के बाद होगी मतगणना

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए यदि मतदान आवश्यक होता है तो मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...