सीकर, जिले में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर वार्डों और विभिन्न पदों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशों के अनुसार लॉटरी का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

लॉटरी की प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इसके तहत नगरीय निकायों के एकल निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के एकल निर्वाचन क्षेत्रों का वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से नगरीय निकायों की लॉटरी

17 अगस्त को प्रातः 11 बजे रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, लोसल एवं सीकर के नगरीय निकायों के वार्ड पार्षदों के एकल निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

इसके बाद दोपहर 12.30 बजे पलसाना, दांतारामगढ़, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ एवं नीमकाथाना के वार्ड पार्षदों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया होगी।

जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए भी लॉटरी

अपराह्न 3 बजे जिला परिषद सदस्यों के एकल निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद 3.30 बजे जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी।

सायं 4 बजे रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, बलारां, नेछवा, धोद ग्रामीण एवं पिपराली पंचायत समितियों के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लॉटरी होगी।

वहीं सायं 5 बजे पलसाना, दांतारामगढ़, खाचरियावास, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, नीमकाथाना एवं पाटन पंचायत समितियों के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आरक्षण लॉटरी आयोजित की जाएगी।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लॉटरी प्रक्रिया में स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...