सीकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी) सीकर ने शनिवार को विभिन्न जनहित से जुड़े प्रकरणों का त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण किया। शिविर के दौरान हुई कार्रवाई से कुल 41.41 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिली।

पट्टा प्रकरणों से मिला सबसे अधिक राजस्व

शिविर में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के तहत पट्टा प्रकरणों के 28 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 4 प्रकरण स्वीकृत किए गए, जिनसे 41.06 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

नामांतरण और उप-विभाजन के मामलों का भी निस्तारण

यूआईटी ने भूखंडों के उप-विभाजन एवं पुनर्गठन के एक प्रकरण को स्वीकृति देते हुए 0.27 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। वहीं नामांतरण के 2 प्रकरण स्वीकृत किए गए, जिनसे 0.08 लाख रुपये की आय हुई।

यूआईटी सचिव ने कहा कि आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...