सीकर। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा शनिवार, 27 जून को सीकर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विशिष्ट सहायक मुरारी लाल शर्मा के अनुसार, यूडीएच मंत्री दोपहर 12:15 बजे भारणी से रवाना होकर दोपहर 1 बजे सीकर पहुंचेंगे।
नगर परिषद में करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास
इसके बाद शाम 4:30 बजे यूडीएच मंत्री नगर परिषद सीकर पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दौरान वे शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी कार्यक्रमों के बाद यूडीएच मंत्री रात्रि 8 बजे सीकर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।






