सीकर, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 14 एवं 15 अगस्त को सीकर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री 14 अगस्त को नीमकाथाना और सीकर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राज्य मंत्री खर्रा 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे भारणी से रवाना होकर 11.30 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगे। यहां खेतड़ी रोड स्थित रॉयल पैलेस में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12.30 बजे नीमकाथाना से रवाना होकर दोपहर 2 बजे सीकर पहुंचेंगे। सीकर में नगर परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे सीकर से नवलगढ़ के लिए रवाना होंगे।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा 15 अगस्त को सुबह 8.40 बजे सीकर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।
कार्यक्रम के बाद मंत्री खर्रा दोपहर 12 बजे सीकर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।






