मुंबई (अनिल बेदाग)। मुंबई एक बार फिर गरबा, संगीत और उत्सव की रंगीन लय में झूमने के लिए तैयार है। 11 से 19 अक्टूबर तक बोरीवली पश्चिम के बालासाहेब मनोरंजन उद्यान, चिकूवाड़ी में ‘रंग रास 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

लगातार पांचवें वर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव इस बार भी गरबा प्रेमियों के लिए विभिन्न मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

भूमि त्रिवेदी की आवाज पर थिरकेंगे गरबा प्रेमी

‘रंग रास’ की प्रमुख आकर्षणों में मशहूर गुजराती प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति शामिल है।

भूमि त्रिवेदी अपनी दमदार आवाज और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आयोजन में उनकी प्रस्तुति के साथ गरबा प्रेमियों के लिए नौ दिनों तक गरबा का माहौल तैयार किया जाएगा।

1.5 लाख वर्गफुट का प्रीमियम गरबा फ्लोर

आयोजन में करीब 1.5 लाख वर्गफुट का प्रीमियम वुडन गरबा फ्लोर तैयार किया गया है।

इसके साथ शानदार लाइटिंग, साउंड, विजुअल इंस्टॉलेशन और आकर्षक डेकोर भी आयोजन का हिस्सा होंगे।

बेस्ट ड्रेस्ड और डांस कॉन्टेस्ट भी

रंग रास 2026 में गरबा के साथ मनोरंजन के लिए रोजाना पुरस्कार, बेस्ट ड्रेस्ड प्रतियोगिता और डांस कॉन्टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन में लोकप्रिय सेलिब्रिटी मेहमानों की मौजूदगी भी आकर्षण का हिस्सा रहेगी।

परिवारों और युवाओं के लिए फूड एवं हॉस्पिटैलिटी जोन भी तैयार किए गए हैं।

सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर प्रोफेशनल सिक्योरिटी, नियंत्रित प्रवेश, मेडिकल सपोर्ट, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और समर्पित इमरजेंसी रूट जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

आयोजन में एमएलसी प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित कई गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी भी प्रस्तावित है।

नौ दिनों तक गरबा और उत्सव का माहौल

11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाला रंग रास 2026 मुंबई में गरबा, संगीत, ग्लैमर और मनोरंजन का माहौल तैयार करेगा। आयोजन में युवाओं के साथ परिवारों के लिए भी अलग-अलग सुविधाएं और गतिविधियां उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...