बिसाऊ में विजय जुलूस के दौरान बवाल
झुंझुनूं जिले के बिसाऊ में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सलमा के विजय जुलूस के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब जुलूस में शामिल एक गाड़ी पर पत्थर फेंकने का आरोप लगा।
बताया गया कि विजय जुलूस वार्ड नंबर एक से गुजर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी से विवाद के चलते एक युवक पर जुलूस में शामिल गाड़ी पर पत्थर फेंकने और उसका शीशा तोड़ने का आरोप लगाया गया।गाड़ी का शीशा टूटने के बाद मौके पर हंगामे और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर बिसाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश की, जिसके बाद मामला शांत हो गया।बिसाऊ थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की है। यदि मामले में रिपोर्ट प्राप्त होती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने घटना में किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना से इनकार किया है। मौके पर स्थिति शांत बताई गई।






