खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आया बालक

झुंझुनू जिले में चुनावी माहौल के बीच चिड़ावा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान शिवम पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपने मामा के यहां बामनवास आया हुआ था। उसका मूल गांव लूदी, राजगढ़ क्षेत्र बताया जा रहा है।
बताया गया कि शिवम खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह कथित तौर पर करंट की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल चिड़ावा के उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक की जांच की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार रात करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद चिड़ावा पुलिस उपजिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों और करंट लगने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।महज 15 वर्ष की उम्र में शिवम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद बामनवास और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...