चिड़ावा नगरपालिका चुनाव 2026: 45 वार्डों के नतीजे जारी
नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत चिड़ावा के सभी 45 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। परिणामों में कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि कुछ वार्डों में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
वार्ड 1: कांग्रेस की सरोज देवी ने 622 वोट लेकर जीत दर्ज की। संपत को 375 वोट मिले। जीत का अंतर 247 वोट रहा।
वार्ड 2: कांग्रेस के अभिषेक 328 वोट लेकर विजयी रहे। भाजपा के अशोक कुमार को 149 वोट मिले। अंतर 179 वोट रहा।
वार्ड 3: कांग्रेस की अनिता देवी ने 473 वोट हासिल किए और निर्दलीय रेवती को हराया। रेवती को 296 वोट मिले। अंतर 177 वोट रहा।
वार्ड 4: निर्दलीय नवनीत कुमार लाटा ने 529 वोट लेकर जीत हासिल की। निर्दलीय राजेंद्र को 230 वोट मिले। जीत का अंतर 299 वोट रहा।
वार्ड 5: कांग्रेस के लोकेश कटारिया 395 वोट लेकर विजेता बने। निर्दलीय महेश कुमार को 262 वोट मिले। अंतर 133 वोट रहा।
वार्ड 6: कांग्रेस के श्रीराम को 456 वोट मिले। निर्दलीय राजेश ने 327 वोट हासिल किए। श्रीराम 129 वोट से जीते।
वार्ड 7: निर्दलीय मेहरसिंह कटारिया ने 614 वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस के शिवलाल सैनी को 304 वोट मिले। अंतर 310 वोट रहा।
वार्ड 8: निर्दलीय विनोद कुमार डांगी ने 219 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय दीपक डांगी को 198 वोट मिले। अंतर महज 21 वोट रहा।
वार्ड 9: निर्दलीय संजय 337 वोट लेकर विजयी रहे। निर्दलीय दिनेश जांगिड़ को 184 वोट मिले। अंतर 153 वोट रहा।
वार्ड 10: निर्दलीय संपत ने 360 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के राजकुमार को 323 वोट मिले। अंतर 37 वोट रहा।
वार्ड 11: कांग्रेस के विजेंद्र सैनी 304 वोट लेकर विजेता बने। निर्दलीय जय सिंह को 274 वोट मिले। अंतर 30 वोट रहा।
वार्ड 12: निर्दलीय कैलाश देवी ने 449 वोट हासिल किए। निर्दलीय राजा को 271 वोट मिले। जीत का अंतर 178 वोट रहा।
वार्ड 13: कांग्रेस की सुमित्रा सैनी 486 वोट लेकर विजयी रहीं। निर्दलीय सुनीता कुमारी को 428 वोट मिले। अंतर 58 वोट रहा।
वार्ड 14: निर्दलीय बाबूलाल ने 338 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय सुमन को 333 वोट मिले। मुकाबला बेहद करीबी रहा और जीत का अंतर सिर्फ 5 वोट रहा।
वार्ड 15: कांग्रेस के शीशराम सैनी ने 425 वोट लेकर जीत हासिल की। निर्दलीय सरिता को 421 वोट मिले। जीत का अंतर महज 4 वोट रहा।
वार्ड 16: निर्दलीय सुरेश कुमार ने 330 वोट हासिल किए। निर्दलीय पंकज नुनिया को 265 वोट मिले। अंतर 65 वोट रहा।
वार्ड 17: निर्दलीय बिमला देवी 318 वोट लेकर विजेता बनीं। निर्दलीय सरोज कुमारी को 185 वोट मिले। अंतर 133 वोट रहा।
वार्ड 18: निर्दलीय मदन ने 396 वोट लेकर जीत दर्ज की। भाजपा के मिथुन अड़ावड़िया को 301 वोट मिले। अंतर 95 वोट रहा।
वार्ड 19: कांग्रेस के अनिल सैनी 244 वोट लेकर विजयी रहे। निर्दलीय पिंकी भीम सिंह को 164 वोट मिले। अंतर 80 वोट रहा।
वार्ड 20: कांग्रेस के राज कुमार ने 408 वोट लेकर जीत दर्ज की। भाजपा के मान सिंह बहादुर को 346 वोट मिले। अंतर 62 वोट रहा।
वार्ड 21: भाजपा की ललिता प्रताप सिंह 495 वोट लेकर विजेता बनीं। कांग्रेस की सुमन देवी को 386 वोट मिले। अंतर 109 वोट रहा।
वार्ड 22: निर्दलीय डॉ. नरेंद्र कुमार ने 416 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के आशु स्वामी को 285 वोट मिले। अंतर 131 वोट रहा।
वार्ड 23: भाजपा के निखिल मावंडिया ने 814 वोट लेकर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस के अनुराग सिंह को 257 वोट मिले। जीत का अंतर 557 वोट रहा।
वार्ड 24: निर्दलीय मनभरी देवी ने 337 वोट लेकर जीत दर्ज की। भाजपा की सुशीला देवी को 240 वोट मिले। अंतर 97 वोट रहा।
वार्ड 25: निर्दलीय अभय सिंह बड़ेसरा 364 वोट लेकर विजयी रहे। भाजपा के रविकांत शर्मा को 343 वोट मिले। अंतर सिर्फ 21 वोट रहा।
वार्ड 26: निर्दलीय दुलीचंद ने 324 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय उत्तम सिंह को 277 वोट मिले। अंतर 47 वोट रहा।
वार्ड 27: भाजपा की संजू बाई ने 278 वोट लेकर जीत हासिल की। निर्दलीय पार्वती सैनी को 273 वोट मिले। जीत का अंतर सिर्फ 5 वोट रहा।
वार्ड 28: निर्दलीय अशोक शर्मा ने 363 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय अजय कुमार शर्मा को 242 वोट मिले। अंतर 121 वोट रहा।
वार्ड 29: निर्दलीय सुशीला सैनी ने 413 वोट लेकर जीत हासिल की। निर्दलीय रेखा को 338 वोट मिले। अंतर 75 वोट रहा।
वार्ड 30: निर्दलीय राकेश ने 349 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय विमला देवी को 341 वोट मिले। मुकाबले में जीत का अंतर महज 8 वोट रहा।
वार्ड 31: भाजपा की संगीता ने 624 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय पूनम जोशी को 383 वोट मिले। अंतर 241 वोट रहा।
वार्ड 32: निर्दलीय संजय महमिया 358 वोट लेकर विजयी रहे। भाजपा के रजनीकांत मिश्रा को 248 वोट मिले। अंतर 110 वोट रहा।
वार्ड 33: कांग्रेस के संतोष निखिल ने 454 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय मनीषा केडिया को 318 वोट मिले। अंतर 136 वोट रहा।
वार्ड 34: निर्दलीय सीता ने 294 वोट लेकर जीत हासिल की। कांग्रेस की सुनीता को 224 वोट मिले। अंतर 70 वोट रहा।
वार्ड 35: भाजपा के भाग्यश्री अमित कुमार ने 395 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय सोनम को 202 वोट मिले। अंतर 193 वोट रहा।
वार्ड 36: कांग्रेस की सजना 379 वोट लेकर विजेता बनीं। निर्दलीय बिमला देवी को 297 वोट मिले। अंतर 82 वोट रहा।
वार्ड 37: भाजपा के रवि नायक ने 266 वोट लेकर जीत हासिल की। निर्दलीय राकेश कुमार नायक को 208 वोट मिले। अंतर 58 वोट रहा।
वार्ड 38: भाजपा के सुनील भड़िया ने 442 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय रमेश कुमार को 276 वोट मिले। अंतर 166 वोट रहा।
वार्ड 39: भाजपा के गंगाधर सैनी 396 वोट लेकर विजयी रहे। निर्दलीय बाबूलाल को 221 वोट मिले। अंतर 175 वोट रहा।
वार्ड 40: निर्दलीय बृजेश पुनिया ने 375 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय रजनीकांत को 254 वोट मिले। अंतर 121 वोट रहा।
वार्ड 41: कांग्रेस की सजना बिहारी लाल ने 479 वोट लेकर जीत हासिल की। भाजपा की सोमा सैनी को 286 वोट मिले। अंतर 193 वोट रहा।
वार्ड 42: निर्दलीय मंजू कुमारी ने 507 वोट लेकर जीत दर्ज की। कांग्रेस की सरबती को 318 वोट मिले। अंतर 189 वोट रहा।
वार्ड 43: निर्दलीय संगीता शेखावत ने 721 वोट लेकर शानदार जीत हासिल की। निर्दलीय सरोज को 258 वोट मिले। जीत का अंतर 463 वोट रहा।
वार्ड 44: भाजपा के विकास चाहर ने 151 वोट लेकर जीत दर्ज की। निर्दलीय राकेश कुमार को 147 वोट मिले। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और विकास चाहर महज 4 वोट से जीते।
वार्ड 45: भाजपा के सुरेश कुमार डूंगरमल ने 720 वोट लेकर जीत हासिल की। निर्दलीय राजेंद्र पाल सिंह को 528 वोट मिले। अंतर 192 वोट रहा।
चिड़ावा नगरपालिका चुनाव के परिणामों में सबसे करीबी मुकाबलों ने खास ध्यान खींचा। वार्ड 15 और वार्ड 44 में जीत का अंतर सिर्फ 4 वोट रहा।
वहीं वार्ड 14 और वार्ड 27 में 5-5 वोट, वार्ड 30 में 8 वोट तथा वार्ड 8 और वार्ड 25 में 21-21 वोट का अंतर रहा।
इन नतीजों से साफ है कि कई वार्डों में एक-एक वोट बेहद अहम साबित हुआ।
दूसरी ओर कुछ वार्डों में विजेता प्रत्याशियों ने मजबूत बढ़त बनाई। वार्ड 23 में भाजपा के निखिल मावंडिया ने 557 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
इसी तरह वार्ड 43 में निर्दलीय संगीता शेखावत 463 वोट के अंतर से विजयी रहीं। वार्ड 7 में भी निर्दलीय मेहरसिंह कटारिया ने 310 वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।
चिड़ावा नगरपालिका के सभी 45 वार्डों के परिणाम सामने आने के साथ ही नगरपालिका की नई राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट हो गई है। परिणामों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों सभी की मौजूदगी दिखाई दी। खास तौर पर निर्दलीय प्रत्याशियों की कई वार्डों में जीत ने चुनाव परिणामों को दिलचस्प बना दिया। चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट






