विधिवत रूप से पूजा- अर्चना कर संभाला पदभार

झुंझुनू जिले के चिड़ावा नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और पिलानी विधायक पितराम सिंह काला मौजूद रहे।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले सुमित्रा सैनी ने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान मुख्य आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी, परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी, जगदीश मंदिर के महंत अमर राज पंडित, पंडित श्यामसुंदर पुजारी सहित संतों एवं विद्वानों का सानिध्य मिला।

इसके बाद नगरपालिका परिसर स्थित बालाजी मंदिर और चेयरमैन रूम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वास्तुविद एवं ज्योतिषाचार्य पंडित उमाशंकर जोशी से भी आशीर्वाद लिया।सुमित्रा सैनी के कार्यभार संभालने के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिला। उनकी माता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश सैनी की पत्नी बसंती देवी ने बेटी को गले लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।पार्षद एवं सुमित्रा सैनी के भाई शीशराम सैनी बिल्लू सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमित्रा सैनी निर्वाचित हुई थीं। उपलब्ध चुनाव परिणाम के अनुसार उन्हें 45 वैध मतों में से 26 मत मिले थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने चिड़ावा शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के साथ पर्याप्त रोशनी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में निष्पक्षता के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे।

कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू, सुरेश जलिंद्रा, मदन डारा, विजेंद्र सैनी, संगीता करण सिंह शेखावत, सजना बिहारीलाल सैनी, विमला रामसहाय वर्मा, सुशीला निरंजन सैनी, अभिषेक महारानिया, अनीता संदीप सैनी, सजना शीशराम, मेहर कटारिया, लोकेश कटारिया, राकेश पाटन, नवनीत लाटा, श्रीराम सैनी, संजय शास्त्री, बाबूलाल सोलंकी, अनिल सैनी, राजकुमार लमोरिया, दुलीचंद सैनी, संजय महमिया, संतोष निखिल चौधरी, ललिता प्रताप सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, अशोक शर्मा सहित अन्य पार्षदों का अतिथियों ने सम्मान किया।

इसके अलावा पूर्व विधायक पूरनमल सैनी, जिला परिषद सदस्य डॉ. विनीता रणवा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, झंडी प्रसाद हिम्मतरामका, नाहर सिंह राव, सत्यनारायण चौधरी, पूर्व पार्षद राजेंद्र पाल सिंह कोच, मूलचंद माखरिया, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, पूर्व उप प्रधान उमराव डांगी, महमूद व्यापारी, हाजी शौकत खान, यशवर्धन सिंह शेखावत, नाथ समाज के जिलाध्यक्ष बेनीप्रसाद योगी, जाफर लीलगर, राजकुमार भालोठिया, गुलजारीलाल नूनिया, मंड्रेला चेयरमैन अजीज खान, उस्मान पठान और ईओ गौतम शर्मा सहित अन्य विशिष्टजनों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और विधायक पितराम सिंह काला का अभिनंदन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...