चिड़ावा-ओजटु बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

झुंझुनूं जिले में चिड़ावा क्षेत्र के ओजटु बाईपास पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार के बाइक को पीछे से टक्कर मारने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं।हादसे में बाइक सवार आदिल खान पुत्र अकरम और अख्तर पुत्र रज्जाक, निवासी श्योराणो की ढाणी, गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं कार सवार बलराज पुत्र रामगोपाल को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस चालक बंटी नूनिया और ईएमटी सतीश कुमार घायलों को लेकर चिड़ावा के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में डॉ. निर्मला चौधरी और वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हरियाणा से बगड़ की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ओजटु बाईपास पर हादसा हो गया।हादसे की तस्वीरें और CCTV फुटेज सामने आने के बाद दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...