निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

चूरू। निकाय चुनाव के बाद बनी परिस्थितियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस और प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस पार्षदों पर पुलिस और प्रशासन के जरिए दबाव बनाने, डराने-धमकाने और प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कांग्रेस ने मांग की कि निर्वाचित पार्षदों को किसी भी तरह के अनावश्यक दबाव, डर या उत्पीड़न से मुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था की निष्पक्ष निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की गई।जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस ने कहा कि यदि निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और जनता के जनादेश को प्रभावित करने की कोई कोशिश होती है, तो पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इसका विरोध करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रियाजत खान, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापति, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेर खान मलकान, विद्याधर मेघवाल, हेमंत सिहाग, पूर्व सरपंच जंगशेर खान, मुश्ताक पीथीसर, पालाराम सहजुसर, खालिद कुरैशी और विकास मील सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...