निकाय चुनाव से पहले हरियाणा बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग मजबूत करने के निर्देश

झुंझुनूं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा झुंझुनूं दौरे पर रहे। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों और विभिन्न थानों के थानाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिले में पूरे वर्ष पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

निकाय चुनाव से पहले बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को देखते हुए DGP ने हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी, नाकाबंदी को मजबूत करने और पुलिस पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर भी चर्चा

समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।

DGP ने अधिकारियों को अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने के साथ-साथ आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए।

पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में किया पौधारोपण

दौरे के दौरान DGP राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, ASP देवेन्द्र राजावत, वृताधिकारी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...