गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने मचाया तांडव

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में हुकमपुरा के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर खड़ी निजी ट्रैवल बस में देर रात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने बस के सभी शीशे तोड़ दिए और उसमें कथित रूप से आग लगाने की कोशिश भी की।

पीड़ित बस संचालक शिशुपाल सिंह ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनकी गोदारा ट्यूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी की बस आरजे 18 पी 4516 झुंझुनूं-जयपुर मार्ग पर राजस्थान लोक परिवहन बस के रूप में नियमित रूप से चलती है। रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई की रात बस चालक राकेश कुमार वाहन को हुकमपुरा के पास पेट्रोल पंप पर खड़ा कर घर चला गया था।

इसी दौरान करीब रात 12 बजे से 1 बजे के बीच काली स्कॉर्पियो-एन में आए 5 से 6 बदमाशों ने बस को निशाना बना दिया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, स्कॉर्पियो-एन से 4 से 5 युवक उतरे और लोहे की रॉड व सरियों से बस के कांच तोड़ने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

कर्मचारियों का आरोप है कि दो युवक पेट्रोल निकालकर बस में आग लगाने की बात भी कह रहे थे। शोर मचने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है।शिकायतकर्ता शिशुपाल सिंह ने अपनी तरफ से जानकारी जुटाने के बाद रिपोर्ट में तीन संदिग्धों के नाम भी बताए हैं। इनमें कैसरीपुरा निवासी मुकेश गुर्जर, श्रवण गुर्जर और बामलास निवासी एक अन्य युवक का नाम शामिल है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों से उनकी कोई पुरानी रंजिश या पहचान नहीं है, इसके बावजूद बस को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस अब सीसीटीवी और रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...