शॉर्ट सर्किट से धधकी कार, समय रहते बाहर निकला परिवार, टला बड़ा हादसा

झुंझुनूं झुंझुनूं से भारु गांव जा रहे एक परिवार की कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन आग का गोला बन गया। राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ से परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल मेघवाल (23) पुत्र बजरंग मेघवाल अपने परिवार के साथ कार से झुंझुनूं से भारु गांव जा रहे थे।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं उठने लगा और आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में कार से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कार से धुआं निकलते ही चालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद बिना घबराए परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चालक की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

देखते ही देखते जलकर राख हुई कार

घटना को देखकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...