जब उम्मीद टूटने लगी थी… आयुष्मान योजना में ढूकिया हॉस्पिटल की मुफ्त न्यूरो सर्जरी ने बचा ली जिंदगी

झुंझुनूं लंबे समय से असहनीय कमर दर्द, पैरों में कमजोरी और बढ़ती न्यूरो संबंधी परेशानी से जूझ रहे नुहंद निवासी 50 वर्षीय प्रताप को समय पर इलाज मिलने से नया जीवन मिला है। जांच में उनकी रीढ़ की हड्डी के L1 स्तर पर नसों के बीच ट्यूमर पाया गया, जो समय रहते उपचार नहीं मिलने पर स्थायी विकलांगता का कारण बन सकता था।

झुंझुनूं स्थित ढूकिया हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन डॉ. जोगेंद्र सिंह और उनकी टीम ने जटिल न्यूरो सर्जरी कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

आयुष्मान योजना में पूरी तरह कैशलेस हुआ इलाज

इस उपचार की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि मरीज का पूरा ऑपरेशन और इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) के तहत पूरी तरह कैशलेस किया गया। मरीज और उसके परिवार को उपचार पर किसी प्रकार का आर्थिक खर्च नहीं उठाना पड़ा।

स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद प्रताप और उनके परिजनों ने राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना तथा ढूकिया हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिले इलाज ने उन्हें नया जीवन दिया है।

समय पर पहचान से टली बड़ी परेशानी

विशेषज्ञों के अनुसार, रीढ़ की हड्डी में नसों के बीच बनने वाले ट्यूमर की समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी होता है। देरी होने पर मरीज को पैरों में स्थायी कमजोरी, चलने-फिरने में दिक्कत या गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे मामलों में लगातार कमर दर्द, पैरों में सुन्नपन या कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और विशेषज्ञ चिकित्सक से तुरंत जांच करानी चाहिए।

अस्पताल में मिल रही हैं आधुनिक कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं

अस्पताल की डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि ढूकिया हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की टीम सेवाएं दे रही है। यहां न्यूरो सर्जरी के अलावा गैस्ट्रो, यूरोलॉजी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और ऑर्थोपेडिक से जुड़ी जटिल बीमारियों का भी उपचार किया जाता है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, RGHS, ECHS और ESIC जैसी विभिन्न कैशलेस स्वास्थ्य योजनाओं के तहत न्यूरो सर्जरी, किडनी की पथरी एवं मूत्र रोगों का इलाज, पेट एवं पाचन तंत्र की बीमारियों का उपचार, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, अपेंडिक्स, हर्निया और पित्त की थैली के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

डॉ. मोनिका ढूकिया ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाना और पात्र लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...