झुंझुनूं के पहले दौरे पर संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार ने आवारा पशुओं को लेकर भी दिए निर्देश

चिड़ावा जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार ने संभागीय आयुक्त बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अरड़ावता और चिड़ावा में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया, सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अरड़ावता में सेवा शिविर का निरीक्षण, किया पौधारोपण

संभागीय आयुक्त दोपहर करीब 12 बजे अरड़ावता ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

चिड़ावा में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

इसके बाद वी. सरवण कुमार चिड़ावा तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विकास कार्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिले पट्टे और प्रमाण-पत्र

संभागीय आयुक्त ने चिड़ावा नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि भूमि एवं आबादी भूमि के आठ पट्टे तथा पट्टा भूमि नामांतरण पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। इसके अलावा चार विवाह प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए।

नगरपालिका की ओर से लाभार्थियों को सूखा और गीला कचरा संग्रहण पात्र भी उपलब्ध कराए गए।

जलभराव, पेयजल और सफाई व्यवस्था पर दिए निर्देश

दौरे के दौरान मीडिया द्वारा जिले में जलभराव, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पूछे गए सवालों पर संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने आमजन से भी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप जिला कलेक्टर अजय आर्य, चिड़ावा एसडीएम किरणपाल, झुंझुनूं सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा, बीडीओ अनिषा बीजारणिया, चिड़ावा सीआई लक्ष्मीकांत वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...