उत्तर प्रदेश का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले की जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रवण कुमार मील के नेतृत्व में की गई पुलिस के अनुसार, झुंझुनूं शहर में हाल ही में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार आरोपी आरिफ से पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित सिटी कॉलोनी के पास अंसारी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर एक खाली प्लॉट में दबिश दी।

वहां से छिपाकर रखा गया एक अवैध देशी कट्टा बरामद कर जब्त कर लिया गया।हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अलग से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से हासिल किया और इसका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया या किया जाना था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र सरताज कुरैशी (27 वर्ष) निवासी मोहल्ला मस्जिदपुरा, थाना कोतवाली, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...