झुंझुनू सर्किट हाउस में किया प्रेस वार्ता को संबोधित
झुंझुनू, विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने आज बुधवार को झुंझुनूं सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले राजेंद्र राठौड़ को “अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।”रफीक खान झुंझुनूं में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में रफीक खान ने कहा कि बाबूलाल कटारा के खिलाफ कार्रवाई उनकी सरकार के कार्यकाल में हुई थी।
उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया और सरकार ने कार्रवाई की।उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी पेपर लीक मामलों में किसी को बचाने का प्रयास नहीं करती, जबकि भाजपा पर उन्होंने ऐसे मामलों में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। रफीक खान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, लेकिन सरकार ने उनकी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार किया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और छात्रों की आवाज को गंभीरता से सुना जाए। प्रेस वार्ता में उनके साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अविनाश महला एवं उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी भी मौजूद रहे। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू






