सभापति और उपसभापति पदभार ग्रहण समारोह में अमित ओला ने भाजपा पर जमकर बोला हमला
झुंझुनू, झुंझुनू नगर परिषद में आज सभापति अब्दुल्ला अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सांसद बृजेंद्र ओला, डॉ राजबाला ओला, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा, सुल्ताना नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया जींद, खलील बुडाना, पूर्व सभापति नगमा बानो सहित बड़ी संख्या में पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अमित ओला बोले- ‘जो पापा और दादा के राज में नहीं हुआ…’
समारोह में अपने संबोधन के दौरान झुंझुनू से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित ओला ने सारी महफिल लूट ली यह कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। नपे- तुले शब्दों में और मंजे हुए राजनेता के रूप में जिस प्रकार से संबोधित किया दिनभर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि शहरों में ही साफ कर दिया तो गांव में इनका क्या होगा। वही बगड़ नगर पालिका जो अभी तक कांग्रेस के लिए अभेद्य दुर्ग बना हुआ था उसको अमित ओला के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस ने ढहा दिया। इस मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करते उन्होंने कहा कि जो पापा और दादा के राज में नहीं हुआ वह हम सब ने मिलकर कर दिखाया। इस देश में अब तक आपने सुना पार्टियों तक यह लोग ले गए लेकिन हमने उलटी गंगा बहा दी और बीजेपी से इनको लेकर आए ईमानदार और स्वच्छ आदमी को हमने बगड़ में अध्यक्ष बनाया। वहीं झुंझुनू नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान से उन्होंने कहा कि आप और हम उम्र हैं सभी को साथ लेकर चलें। जो हमारा कर्म था वह हमने 2026 के चुनाव में पूरा कर दिया अब 2028 के चुनाव में आपकी बारी है। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया और विशेष रूप से बगड़ जो अब तक कांग्रेस के लिए अभेद्य बना हुआ था उस भाजपा के गढ़ को अमित ओला ने फतेह करके दिखाया है। वहीं जिस तरीके से आज अमित ओला ने सभा को सम्बोधित किया तो कहीं से भी लोगों को नहीं लगा कि कोई राजनीति में नवागंतुक युवा नेता मंच से बोल रहा हो। उनकी पूरी की पूरी भाषा शैली राजनीतिक रूप से अपने आप में एक बड़ा संकेत थी।
बृजेंद्र ओला बोले- ‘ऐसा चुनाव पहले नहीं देखा’
वहीं सांसद बृजेंद्र ओला ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इस बार जैसा चुनाव नहीं देखा। उनका इशारा कही न कही सत्ता के कथित दुरूपयोग को लेकर था। वहीं बृजेंद्र ओला ने कहा कि झुंझुनू नगर परिषद के लिए कहा जाता है कि प्रदेश में जिस पार्टी का शासन होता है नगर परिषद में सभापति उसी का होता है हमने भाजपा के राज में इस परम्परा को बदल कर रख दिया है। समारोह के बाद सभापति अब्दुल्ला अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा ने विधिवत रूप से अपना पदभार संभाला। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू






