कार की टक्कर से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, लोगों ने लगाया जाम

झुंझुनूं शहर के एनएच-11 स्थित मलसीसर रोड पर आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डिप्टी एसपी, शहर कोतवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की छुट्टी होने के कारण अंसारी कॉलोनी निवासी रेहान अपने एक दोस्त के साथ घर से खेलने और घूमने निकला था। इसी दौरान मलसीसर रोड स्थित डंपिंग यार्ड के पास सड़क पार करते समय एक काले रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने रेहान के साथ मौजूद दूसरे बच्चे से घटना की जानकारी ली। बच्चे ने बताया कि दोनों खेलते हुए सड़क की ओर आए थे और जैसे ही रेहान सड़क पर चढ़ा, वह कार की चपेट में आ गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल एक पिकअप वाहन से बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। दुर्घटना से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार है। दुर्घटना के कारणों तथा वाहन की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...