अब कल 24 सितंबर को सरपंच-पंच की लॉटरी

झुंझुनूं, पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर जिले में आरक्षण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। सूचना केंद्र सभागार में कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एडीएम अजय आर्य, एसडीएम रामकरण सिंह और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई।

जिला स्तर पर झुंझुनूं की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद, जिला परिषद के 41 वार्ड और पंचायत समिति के 248 सदस्य वार्डों का आरक्षण तय किया गया।

आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग सीटों का निर्धारण किया गया।

जिला परिषद के 41 वार्डों का आरक्षण

झुंझुनूं जिला परिषद के 41 वार्डों में आरक्षण की तस्वीर भी साफ हो गई है।

सामान्य महिला

सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 1, 3, 4, 6, 8, 11, 12, 14, 20, 22, 23, 39 और 40 आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य ओपन

सामान्य ओपन वर्ग में वार्ड 5, 9, 15, 17, 19, 21, 24, 25, 30, 32, 33 और 41 रखे गए हैं।

OBC महिला

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड 10, 16, 27 और 35 आरक्षित किए गए हैं।

OBC ओपन

अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 18, 26, 29 और 31 निर्धारित किए गए हैं।

SC महिला

अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 2, 36 और 37 आरक्षित किए गए हैं।

SC ओपन

अनुसूचित जाति ओपन वर्ग के लिए वार्ड 7, 28, 34 और 38 निर्धारित किए गए हैं।

ST ओपन

अनुसूचित जनजाति ओपन वर्ग के लिए वार्ड नंबर 13 आरक्षित किया गया है।

14 प्रधान पदों का आरक्षण भी तय

जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी बुधवार की लॉटरी में निर्धारित किया गया। प्रधान पदों की श्रेणीवार स्थिति की अलग सूची में सभी पंचायत समितियों का वर्गवार आवंटन दर्ज किया गया है।

अब 24 सितंबर को सरपंच-पंच की लॉटरी

जिला स्तर की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 24 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत स्तर के पदों की आरक्षण प्रक्रिया होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।

झुंझुनूं जिले में 389 सरपंच पदों के साथ वार्ड पंच पदों का आरक्षण भी इसी प्रक्रिया में तय किया जाएगा।

इसके साथ ही जिले में पंचायतीराज चुनाव से जुड़े प्रमुख पदों के आरक्षण की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...