झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में लॉटरी से तय हुआ आरक्षण
झुंझुनूं में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर हलचल तेज़ हो गई है और आरक्षण की पर्ची निकलते ही गाँव-गाँव के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। पंचायत समिति झुंझुनूं के अन्तर्गत आने वाली सभी 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
झुंझुनू एसडीएम रामकरण सिंह के नेतृत्व में आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान तहसीलदार मुकेश कुमार, निर्वाचन शाखा के अनिल पूनियां सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
आरक्षण विवरण के अनुसार बाकरा, बास नानग, बीबासर, बुड़ाना, लालपुर, माखर, पातुसरी, प्रतापपुरा, पुरोहितों की ढाणी और उदावास ग्राम पंचायतों में सरपंच पद सामान्य वर्ग (Gen) के लिए रहेगा। वहीं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए आबूसर, भड़ोन्दा कलां, भड़ोन्दा खुर्द, इण्डाली, इस्लामपुर, काली पहाड़ी, खाजपुर नया, कुलोदकलां और नयासर ग्राम पंचायतों को सामान्य महिला (Gen-F) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की बात करें तो अजाड़ी कलां, बिशनपुरा और पकोड़ी की ढाणी को OBC वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दोरासर, जयपहाड़ी और कायस्थपुरा ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।
अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के अंतर्गत देरवाला, कासिमपुरा और शिशिया में पद सामान्य SC रहेगा। वहीं चिचड़ोली, दोरादास और मालसर को SC महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही खातेहपुरा कुलोद खुर्द ग्राम पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला (ST-F) के लिए तय की गई है।
आरक्षण सूची जारी होने के बाद से ही उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू। अपने गाँव और क्षेत्र की हर ताज़ा ख़बर सबसे पहले पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब ज़रूर करें!







