आईजी जयपुर के निर्देश पर जिलेभर में चला एरिया डोमिनेशन अभियान

क्या झुंझुनूं में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू हो गई है…? आज अलसुबह… जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे… उसी वक्त झुंझुनूं जिले में पुलिस ने एक साथ ऐसा अभियान शुरू किया… जिसने हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों में हड़कंप मचा दिया।

आईजी जयपुर रेंज के निर्देश पर… पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के सुपरविजन में पूरे जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए पहले से विशेष रणनीति तैयार की गई थी। जिलेभर में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और तय समय पर सभी टीमों ने एक साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों, संदिग्ध व्यक्तियों और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई इलाकों में हलचल मच गई। जिन लोगों को पुलिस कार्रवाई की भनक तक नहीं थी, उनके यहां सुबह-सुबह पुलिस टीमों की मौजूदगी ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के दौरान कई वांछित आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक झुंझुनूं पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या या विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, वांछित अपराधियों की धरपकड़ करना और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई और कई स्थानों पर गहन सत्यापन एवं जांच की गई। आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रह सकती है। अब सभी की नजर पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर है, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि इस अभियान में कितने वांछित आरोपी गिरफ्तार हुए, किन मामलों में कार्रवाई हुई और पुलिस को क्या-क्या सफलता मिली। फिलहाल इतना तय है कि झुंझुनूं में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है— कानून से बचना अब आसान नहीं होगा। जैसे ही पुलिस की आधिकारिक सूची और गिरफ्तारी का पूरा विवरण जारी होगा, हम आपको सबसे पहले उसकी विस्तृत जानकारी देंगे। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...