वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच, वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की मांग

झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र के बनगोठड़ी गांव में एक नीलगाय की कथित तौर पर गोली (छर्रे) मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बनदेव धाम पर एकत्र हुए और वन्यजीव की मौत पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों का शिकार गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सूचना मिलने पर पिलानी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नीलगाय की मौत के कारणों की पुष्टि और संभावित आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटनास्थल पर निवर्तमान सरपंच राजीव, हिन्दू क्रांति सेना के विकास डूमोली, गो सेवक कुकु आर्य, जेपी डॉक्टर, धर्मपाल, धोलू ठेकेदार, रवि, हनुमान सिंह पुनिया तथा गो सेवक टीम के सोमवीर, विकास पुनिया, ओमवीर, टिंकू और शक्तिमान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। पिलानी से मनीष शर्मा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...