पिलानी-चिड़ावा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवक घायल

झुंझुनू जिले में पिलानी-चिड़ावा रोड पर शनिवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा झूथाराम स्कूल और एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 27 निवासी हेमंत (20) पुत्र महीपाल चिड़ावा की तरफ से बाइक लेकर पिलानी स्थित अपने घर की ओर आ रहा था।वहीं BITS पिलानी निवासी आदित्य (21) पुत्र प्रमोद पिलानी की तरफ से एचपी पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने जा रहा था।इसी दौरान दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गईं।

टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल बिरला सार्वजनिक अस्पताल, पिलानी पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना इंचार्ज होशियार सिंह, चालक सुरेंद्र और संजय सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। वहीं पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है।हादसे का पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में दोनों बाइक के टकराने के बाद सड़क पर गिरने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दोनों वाहनों की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...