ट्रैक्टर में शराब के पव्वे मिलने की चर्चा,चालक समेत तीन लोग फरार

झुंझुनूं जिले के लीखवा-छापड़ा रोड पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सीमेंट की पट्टियों से भरी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 75 वर्षीय पूर्णाराम को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। घटना के बाद चालक सहित ट्रैक्टर में सवार तीनों लोग मौके से फरार हो गए।

घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, छापड़ा निवासी पूर्णाराम (75) रविवार सुबह घरेलू सामान लेकर लीखवा से छापड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही सीमेंट की पट्टियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूर्णाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

सिर और हाथ में गंभीर चोटें

हादसे में घायल पूर्णाराम के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें पिलानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर में शराब के पव्वे मिलने की चर्चा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर में चालक सहित तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि दुर्घटनास्थल पर ट्रैक्टर से शराब के पव्वे भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर में सवार तीनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया।

पुलिस फरार चालक और अन्य सवारों की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...