सूरजगढ़। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के पिलोद में शुक्रवार दोपहर हुई पिकअप और बोलेरो की भिड़ंत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है, जिसमें सड़क पार कर रही पिकअप से तेज रफ्तार बोलेरो टकराती दिखाई दे रही है। दुर्घटना में बोलेरो चालक घायल हो गया।

CCTV में कैद हुआ हादसा

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक पिकअप वाहन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप से टकरा गई। टक्कर काफी जोरदार थी, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

बोलेरो चालक घायल

हादसे में बोलेरो चालक विनोद (40) पुत्र हनुमान, निवासी अडूका, घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और समिति की एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जुटा रही जानकारी

घटना के बाद दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से हादसे की परिस्थितियां स्पष्ट हुई हैं। मामले में पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...