POCSO और दुष्कर्म मामलों में विचाराधीन थे दोनों आरोपी, खेतों में घूमते मिले

चूरू जिले की सादुलपुर पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर जेल से फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी POCSO और दुष्कर्म के मामलों में विचाराधीन बंदी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सादुलपुर निवासी फरमान और जम्मू-कश्मीर निवासी मुक्तयार गुजर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 23 अगस्त को श्रीनगर जेल से फरार हुए थे। जेल से निकलने के बाद दोनों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया और इसके बाद सादुलपुर पहुंच गए।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से उनकी फरारी और सादुलपुर तक पहुंचने के संबंध में पूछताछ कर रही है।सादुलपुर थाना अधिकारी राजेश सिहाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के खेतों में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान श्रीनगर जेल से फरार आरोपियों के रूप में हुई।

एएसपी रिछपाल चारण, आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल और थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि दोनों आरोपियों से फरारी से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने श्रीनगर पुलिस को भी आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दे दी है।जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम के सादुलपुर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को उसके सुपुर्द किया जाएगा।

पुलिस दोनों आरोपियों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि श्रीनगर जेल से फरार होने के बाद वे किन-किन स्थानों पर गए और सादुलपुर तक कैसे पहुंचे। फरारी के दौरान महिला से हुई कथित लूट की घटना को लेकर भी संबंधित पुलिस से जानकारी साझा की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...