सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या बढ़कर हुई 38

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम घरड़ू निवासी सचिन और नितिन की हिस्ट्रीशीट खोली है।

पुलिस के अनुसार दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।दोनों की हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 38 हो गई है।

पुलिस के अनुसार राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने और विभिन्न अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दोनों व्यक्तियों के रिकॉर्ड की जांच की गई।ग्राम घरड़ू निवासी सचिन पुत्र दारासिंह और नितिन पुत्र सज्जन के आपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पुलिस ने उनकी निरंतर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को आधार मानते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार दोनों हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और आमजन में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है।

आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आवश्यकता के आधार पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसिंह यादव एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...