सूरजगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव संदूक में छिपाने का आरोपी पति गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ थाना पुलिस ने अगवाना खुर्द गांव में पत्नी की हत्या कर शव संदूक में छिपाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने और शव को घर में रखे संदूक में छिपाने की बात स्वीकार की है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को परिवादी रतन कुमार निवासी रघुवीरपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पंचायत अगवाना के सरपंच से सूचना मिली थी कि उसकी बहन सुलोचना की उसके पति कृष्ण कुमार जाट ने हत्या कर शव घर में रखे संदूक में छिपा दिया है।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। संदूक खोलने पर सुलोचना का शव बरामद हुआ। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका जताई गई कि हत्या कुछ दिन पहले की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण कुमार (40) निवासी अगवाना खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब तीन दिन पहले पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर उसने कथित रूप से चुन्नी और जूतों के फीते से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में रखे संदूक में छिपा दिया ताकि घटना की जानकारी किसी को न हो सके।

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामसिंह यादव, उपनिरीक्षक कानाराम, सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल महेश कुमार, श्रीराम, धर्मवीर, करण सिंह, महिला कांस्टेबल सुषमा तथा चालक कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी तक पहुंचने में कांस्टेबल महेश कुमार की विशेष भूमिका रही। सूरजगढ़ से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...