टूर पर गया था परिवार, लौटे तो टूटे मिले ताले

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के झुंझुनूं रोड स्थित जमात क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मकान से करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख रुपये नकद और बच्चों का गुल्लक चोरी कर फरार हो गए।

परिवार रविवार रात उज्जैन यात्रा से लौटने के बाद घर पहुंचा, तब वारदात का पता चला।पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मामले में पुलिस तकनीकी माध्यमों से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंडावरा निवासी मुकेश कुमार गुर्जर उदयपुरवाटी के जमात क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह निजी बस चालक हैं।मुकेश कुमार 4 अगस्त को सवारियों को लेकर उज्जैन टूर पर गए थे। रविवार 9 अगस्त की शाम करीब 8 बजे जब वह परिवार के साथ वापस घर पहुंचे तो मुख्य द्वार और कमरों के ताले टूटे मिले।घर के अंदर अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 8 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा बच्चों की बचत का गुल्लक भी नहीं मिला।

चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी माध्यमों की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों के अनुसार इससे पहले भी कई मकानों और दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस से पुरानी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...