झुंझुनू बिजली विभाग में रिश्वत, JEN दीपिका 15 हजार लेते पकड़ी
लाइन शिफ्टिंग के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बिजली विभाग से जुड़ा रिश्वत का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग की ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता (JEN) दीपिका गोदारा को कथित तौर पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग के काम को लेकर रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। बताया जा रहा है कि 25 हजार रुपए की लाइन शिफ्टिंग के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी।शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान JEN दीपिका गोदारा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
ACB की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गिरफ्तारी के दौरान दीपिका गोदारा अपने बच्चों की दुहाई देती नजर आईं।ACB टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है।मामले में ACB की आगे की कार्रवाई और पूछताछ के बाद रिश्वत की मांग तथा लेन-देन से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
