वसुंधरा राजे और झाबर सिंह खर्रा पहुंचे सीतसर, IPS अमित बुड़ानिया के पिता को दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं। झालावाड़ एसपी आईपीएस अमित बुड़ानिया के पिता एवं सेवानिवृत्त सेना अधिकारी महावीर प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव झुंझुनूं के सीतसर पहुंचे।

वसुंधरा राजे ने दिवंगत महावीर प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने IPS अमित बुड़ानिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देने के बाद वसुंधरा राजे घर के अंदर गईं और परिवार की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत महावीर प्रसाद के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुण सिहाग, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

सीतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर बात की।उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारियां पूरी हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख होने के कारण शाम तक चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

खर्रा ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले 31 महीनों में सुशासन और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। हाल ही जारी घोषणा पत्र में भी आमजन की मूल समस्याओं के समाधान पर फोकस किया गया है।
भाजपा में टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को लेकर खर्रा ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने टिकट की उम्मीद में नामांकन दाखिल किया था।उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश कार्यकर्ता नाम वापस ले लेंगे। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को भी 9 सितंबर तक समझाकर पार्टी के साथ लाने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...