देशभर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। कई राज्यों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों और आगामी दिनों के लिए 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान में फिलहाल भारी बारिश की संभावना सीमित है, लेकिन 16 से 19 जुलाई के बीच पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक, मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए इन क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित कुल 22 राज्यों में अगले कुछ घंटों के भीतर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश कम, कहीं हीटवेव का असर

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों तथा पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 13 से 15 जुलाई के बीच हीटवेव चल सकती है। इसके अलावा ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान है।

राजस्थान में कब होगी बारिश?

राजस्थान में 14 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 16 से 19 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...