नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के लिए शुक्रवार को मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान देश के कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी आगामी कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

गरज-चमक और तेज हवाओं की भी चेतावनी

विभाग ने शुक्रवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्काल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, माहे और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...