शुक्रवार, 14 अगस्त को राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर हो सकती हैं। हालांकि प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर पूरी तरह थमने की संभावना नहीं है।

जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के डीडवाना-कुचामन में भी गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है।

15 अगस्त से अधिकांश हिस्सों में बारिश कमजोर होने के आसार

आईएमडी के अनुसार 15 अगस्त से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे प्रदेश में बारिश पूरी तरह बंद हो जाएगी।

जयपुर, भरतपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, अलवर और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

इसके विपरीत जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालोर, पाली और पश्चिमी नागौर में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR और यूपी में भी बारिश का अलर्ट

देश के अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट बताया गया है। कुछ इलाकों में अगले 12 घंटे के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट देखने की सलाह दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...