राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। 10 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के ज्यादातर भागों में फिलहाल शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11 सितंबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास 11 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं।

इसके प्रभाव से 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

12 से 15 सितंबर तक बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 15 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

वहीं 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम खराब होने के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

किसानों और आम लोगों को सलाह

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खासकर बारिश और तेज हवाओं की स्थिति में मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों के अनुसार सावधानी बरतना जरूरी होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...