रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने सोमवार को राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर का स्थानीय टाउन हॉल तथा ग्राम पंचायत बछरारा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान महर्षि ने शिविरों में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और बिना अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए।

आमजन से संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

पूर्व विधायक ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन को राहत प्रदान करना है।

लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र

शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जल जीवन मिशन, ई-श्रम पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा वितरण, नामांतरण तथा अन्य राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

“अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ”

इस अवसर पर अभिनेश महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

इस दौरान नगरपालिका ईओ डॉ. सहदेव चारण, तहसीलदार हरदीप सिंह, रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुबं सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...