चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके कजिन भाई की पत्नी अपनी बेटी के साथ एक युवक के साथ चली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि संबंधित युवक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का धर्म परिवर्तन करा सकता है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला घर से जाते समय सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई, जिन्हें परिवादी ने चोरी बताया है।
इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
बीदासर थाना पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला, नाबालिग और नामजद युवक की तलाश कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने और संबंधित पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।






