चूरू शहर में एक कोचिंग छात्रा का पीछा करने और कथित रूप से अश्लील इशारे करने के आरोप में कालिका टीम ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई छात्रा की शिकायत के आधार पर की।


8-10 दिनों से पीछा करने का आरोप

कालिका टीम प्रभारी कौशल्या भादू ने बताया कि चूरू पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एमके के निर्देशन में शहर में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज और पार्कों के आसपास युवतियों एवं महिलाओं पर फब्तियां कसने और अशोभनीय हरकतें करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ऑटो चालक पिछले 8 से 10 दिनों से कोचिंग छात्रा का पीछा कर रहा था। आरोप है कि वह छात्रा को अपने ऑटो में नि:शुल्क बैठने के लिए कहता था और उसके सामने अश्लील इशारे करता था।


सिविल ड्रेस में पहुंची टीम, आरोपी गिरफ्तार

कालिका टीम ने छात्रा की शिकायत मिलने के बाद आलोक सिनेमा हॉल के पास सिविल ड्रेस में निगरानी की। पूछताछ के बाद आरोपी बिलाल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया।


महिला सुरक्षा के लिए अभियान जारी

कालिका टीम प्रभारी कौशल्या भादू ने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चूरू पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़, पीछा करने या अन्य आपत्तिजनक हरकतों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...