चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में तीन जुलाई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसा सहजूसर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी थी।

सामने से हुई जोरदार भिड़ंत

दूधवाखारा थाना पुलिस के अनुसार रणवां की ढाणी निवासी यशपाल रणवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उनका 32 वर्षीय भांजा प्रदीप कुमार तीन जुलाई को गिनड़ी गांव से सहजूसर की ओर बाइक से जा रहा था।

इसी दौरान सहजूसर से गिनड़ी की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे के बाद परिजन घायल को चूरू के डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पिकअप जब्त, फरार चालक की तलाश जारी

मामले के अनुसंधान अधिकारी एवं दूधवाखारा थाना के हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था।

पुलिस अब पिकअप के चेसिस नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक और फरार चालक की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...