चूरू में भवन निर्माण ठेकेदार यूनियन बिल्डर्स एसोसिएशन ने मानवीय पहल करते हुए दुर्घटना में मृत मजदूर राधेश्याम के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। एसोसिएशन की ओर से मृतक की पत्नी मिट्ठू बाई को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि गत माह हुई दुर्घटना में मजदूर राधेश्याम की मृत्यु हो गई थी। परिवार में आय का कोई अन्य स्थायी साधन नहीं होने के कारण यूनियन ने आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया।
पदाधिकारियों ने सौंपा सहायता राशि का चेक
सहायता राशि का चेक यूनियन के अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष नेतराम, पवन पारीक, शंकर डाबला तथा कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी को सौंपा।
चेक प्राप्त करने के बाद मिट्ठू बाई ने बिल्डर्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।
बड़ी संख्या में ठेकेदार रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रभु सूंडा, सुरेश, अलीशेर, सांवरमल, नथमल, मांगीलाल, ताराचंद, सत्य प्रकाश, रवि, पालाराम, नेमीचंद, मकसूद, नंदकिशोर, इस्माइल, किशन, मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में भवन निर्माण ठेकेदार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन चूरू एकता मंच के कार्यकर्ता कैलाश पारीक ने किया।
यूनियन की बैठक में अन्य विषयों पर भी हुई चर्चा
इस अवसर पर आयोजित यूनियन की नियमित बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। नेतराम दानोदिया और शंकर प्रजापत सहित अन्य सदस्यों ने यूनियन की समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार रखे।
एसोसिएशन ने बताया कि इससे पहले भी संकट की घड़ी में कई मिस्त्रियों और निर्माण मजदूरों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है।






