रतनगढ़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सह-प्रभारी चिरंजीव राव, चूरू जिला प्रभारी एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली खान तथा चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मेघवाल के चूरू आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक पूसाराम गोदारा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं का फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। नेताओं के स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें महेंद्र पारीक, संदीप सिंह भोजासर, देवकीनंदन माहीच, दीपक लुहार और सुनील मारोठिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए प्रभारियों के मार्गदर्शन में जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...