चूरू आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने चूरू में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार शनिवार को चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़ मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने की।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़ ने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता का आधार मजबूत संगठन होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार कर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और हर पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान को गति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों—महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल, सड़क और विकास—को केंद्र में रखकर लड़े जाएंगे तथा प्रत्येक वार्ड और पंचायत में मजबूत उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान

बैठक में कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे बूथ स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखें और लोगों की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाएं।

अनुशासन को बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत

पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन सर्वोपरि है। संगठन का हित किसी भी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन को मजबूत करने, मतदाता संपर्क अभियान चलाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी

शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने कहा कि कांग्रेस आगामी पंचायत और निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर स्थानीय निकाय चुनावों में देरी का आरोप भी लगाया।

कई नेताओं ने रखे अपने विचार

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. हुसैन निर्बाण, रमजान खान, अबरार खान, अली मोहम्मद भाटी, हमीद रिसालदार, विनोद खटीक, इस्लाम खान, सूर्यप्रकाश वर्मा, रामेश्वर नायक, सोयल डीके, अजीज खान, सुरेश शर्मा, विमल शर्मा, विनोद सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, रामचंद्र सुण्डा, शिशपाल गुर्जर, अशोक पंवार, तोफिक खान, बजरंग बजाड़, बाबू मंत्री, आनंद सैनी और गौरव शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान ने किया।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला महासचिव शिवकुमार शर्मा, असलम खां मोयल, संजय भाटी, सलीम पीए, जाफर खां, नवाब खां हवलदार, सुलेमान मणियार, अली हसन, विक्रम भाटी, विकास बुडानिया, सोहनलाल मेघवाल, तोफिक खान (एनएसयूआई), समीउल्लाह गौरी, शफीक खोखर, सबीर खां, इस्माईल भाटी, इमरान डायर, मुबारिक, इकरार अली, मुबारिक खान, आरिफ कुरैशी, नदीम शेख, महबूब इलाही, सफीक कुरैशी, याकूब कुरैशी, बालकृष्ण स्वामी, प्रमोद सैनी, सयैद नौमान, तारीख नागौरी, नवाब अली, आसिफ निर्बाण, इमरान मलनस, सचिन सैनी, सोयल गौरी, इरफान भाटी, कैफ खोखर, अजय शर्मा, जावेद खां, असफाक खां, समीर, असरफ, मो. वसीम, बिलाल, सोयब, तोफिक, मो. रमजान, जाफर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...