चूरू चूरू साइबर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत कार्रवाई करते हुए म्युल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 9.60 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन से जुड़े मामले में नयाबास निवासी 22 वर्षीय समीर खान उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी श्रीजैन आई को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत साइबर थाना टीम बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर रही थी। जांच के दौरान ऐसे बैंक खातों की पहचान की गई, जिनका कथित रूप से साइबर ठगी की रकम के लेनदेन और निकासी के लिए उपयोग किया जा रहा था।

थानाधिकारी विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में 30-40 बैंक खातों का खुलासा

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चूरू और सरदारशहर क्षेत्र से 30 से 40 बैंक खाते जुटाकर उन्हें साइबर ठगी के नेटवर्क में उपयोग किए जाने की जानकारी दी है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे साइबर ठगी गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है।

जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सत्यवान की विशेष भूमिका रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Subhash is a dedicated News Author covering the Churu district. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...